प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2025 के तहत फ्री गैस सिलेंडर व चूल्हा
भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री भरा गैस सिलेंडर व चूल्हा देने का काम कर रही है।
हमने स्टेप बाय स्टेप इसका ऑनलाइन अप्लाई करके भी आपको दिखा रखा है।
इस योजना का नाम है pm ujjwala yojana 2025, जो गरीब परिवारों को सहायता प्रदान करती है।
जरूरी सूचना: केवाईसी करना अब अनिवार्य
अब सरकार की तरफ से आदेश आया है — सबको केवाईसी करना जरूरी है।
केवाईसी यानी “नो योर कस्टमर” (ग्राहक को जानना)।
हर महीने ₹300 की सब्सिडी योजना का लाभ
सरकार हर महीने ₹300 की सब्सिडी (अनुदान) आपके बैंक खाते में डालती है।
मान लीजिए ₹900 या ₹800 का सिलेंडर आता है —
तो जब आप एजेंसी से सिलेंडर लाते हैं, आपको पूरा पैसा देना पड़ता है,
लेकिन 72 घंटे के अंदर ₹300 की सब्सिडी भारत सरकार आपके खाते में डाल देती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजन केवाईसी नहीं की तो सब्सिडी बंद
अगर आपकी सब्सिडी नहीं आ रही है तो इसका कारण केवाईसी न होना हो सकता है।
अगर आप केवाईसी नहीं करेंगे तो सब्सिडी बंद कर दी जाएगी।
इसलिए सबको केवाईसी करना जरूरी है।
अब हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं कि घर बैठे मोबाइल फोन से केवाईसी कैसे करें।
पहला कदम: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025
सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में Google ओपन करें
और टाइप करें – “PM Ujjwala Yojana KYC Online”।
फिर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (ujjwalayojana.gov.in) पर जाएं।
बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (eKYC)
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अब सेल्फ फेस बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन से eKYC करनी होती है।
सरकार ने ओटीपी सिस्टम बंद कर दिया है क्योंकि ओटीपी मृत व्यक्तियों या फर्जी लाभार्थियों के नाम पर भी आ सकता है।
अब चेहरा दिखाकर केवाईसी होती है ताकि असली लाभार्थी की पहचान हो सके।
किस एजेंसी का कनेक्शन है, यह जानें
- अगर आपका भारत गैस (Bharat Gas) का कनेक्शन है — भारत पर क्लिक करें।
- अगर आपका इंडियन गैस (Indane) का है — इंडियन पर क्लिक करें।
- अगर आपका एचपी गैस (HP Gas) का है — एचपी पर क्लिक करें।
तीनों का प्रोसेस सेम (Same) है।
जरूरी ऐप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025
सबसे पहले “Aadhaar Face RD App” डाउनलोड करें।
- अगर Android फोन है → Download for Android
- अगर Apple फोन (iOS) है → Download for iOS
यह ऐप सबके लिए जरूरी है क्योंकि इसी से चेहरा कैप्चर होता है।
अपने गैस कनेक्शन की ऐप डाउनलोड करें
अब अपने गैस एजेंसी की ऐप डाउनलोड करें –
- HP Gas App
- Bharat Gas App
- Indane App
डाउनलोड करने के बाद ऐप को ओपन करें।

ऐप में नया यूज़र रजिस्ट्रेशन करें
- “Register New User” पर क्लिक करें।
- वह मोबाइल नंबर डालें जो गैस कनेक्शन से जुड़ा है।
- ओटीपी डालकर सबमिट करें।
- नाम (जैसे मीना कुमारी), जन्मतिथि, पिनकोड, ईमेल आदि भरें।
- “I Agree” पर टिक लगाएं और सबमिट करें।
1 मिनट में रजिस्टर पूरा हो जाएगा।
एम-पिन (MPIN) सेट करें
चार अंकों का एम-पिन बनाएं (जैसे 1234)।
आगे जब भी ऐप खोलेंगे, यही एम-पिन लॉगिन के लिए काम आएगा।
लॉगिन करें
एम-पिन या ओटीपी से लॉगिन करें।
अब ऐप खुलने के बाद LPG सेक्शन में जाएं।
ई-केवाईसी प्रक्रिया प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025
- “HP Gas eKYC” (या आपके कनेक्शन के अनुसार Bharat/Indane eKYC) पर क्लिक करें।
- “OK” पर क्लिक करें।
- आधार फेस आरडी ऐप अपने आप ओपन होगी।
- फेस कैप्चर के दौरान ध्यान रखें —
- बैकग्राउंड साफ हो
- पर्याप्त रोशनी हो
- टोपी और चश्मा न हो
- “Proceed” पर क्लिक करें।
- कैमरे में चेहरा हरा दिखते ही केवाईसी सफल हो जाएगी।
eKYC Successfully Done
आपकी eKYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
अब आपका ₹300 सब्सिडी हर महीने आपके खाते में समय पर आने लगेगा।










